PAURI: बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया जनता से संवाद, हितधारकों की सुनी समस्याएं और सुझाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट से पहले हितधारकों से संवाद करने के लिए पौड़ी पहुंचे. जहां सीएम धामी ने सभी हितधारकों की समस्याएं और सुझाव सुने. कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की सहभागिता रही. संवाद के माध्यम से आगामी बजट के लिए सुझाव और समस्याएं सुनी गई. इन्हें नीतिगत निर्णयों में शामिल किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसा बजट पेश करें जो प्रभाव में व्यापक और परिणाम में ठोस हो। ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ यही हमारी कार्यशैली का मूल मंत्र है, और इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप आगामी बजट तैयार किया जा रहा है। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग युवाओं, मातृशक्ति, किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों और वंचित वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास के संतुलित दृष्टिकोण के साथ बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनहितकारी बजट तैयार करना है. उन्होंने कहा प्रदेश की जमीनी आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप बजट तैयार किया जाएगा. उन्होंने संवाद में शामिल होकर महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा समाज के प्रत्येक वर्ग—पर्यटन व्यवसायियों, व्यापारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और उद्यमियों—की अपेक्षाएं बजट में समुचित रूप से परिलक्षित हों, यह सरकार की प्राथमिकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *