Dehradun: 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होगा वसंतोत्सव 2026, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निशुल्क खुली रहेगी प्रदर्शनी

देहरादून: उत्तराखंड लोक भवन में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से इस साल लोकभवन में 27 फरवरी से 1 मार्च तक वसन्तोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वसंतोत्सव के बारे में बताते हुए राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हर वर्ष लोग वसंतोत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे उद्घाटन के बाद दोपहर एक से शाम 6 बजे, बाकी दोनों दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए यहां प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी। कहा कि वसन्तोत्सव स्वस्थ जीवन, सामाजिक समरसता का उत्सव है।

इस साल वसन्तोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग तय की गई है. इसमें प्रकृति और पुष्पों के जरिए मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक कल्याण को दर्शाया गया है. इसके साथ ही भोज पत्र के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं औषधीय महत्व पर विशेष फोकस किया गया है. आम जनता 27 फरवरी से 1 मार्च तक वसन्तोत्सव का निशुल्क लुफ्त उठा सकती है. इस वर्ष पहली बार रिदमिक योगा कार्यक्रम का सजीव प्रदर्शन एनआईईपीवीडी के स्टूडेंट्स करेंगे। फ़ूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के मिलेट्स होंगे। डाक टिकट प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी भी होगी। तीन उत्कृष्ट कृषकों, तीन उत्कृष्ट महिला कृषकों को गवर्नर अवार्ड दिया जाएगा। इनके चयन के लिए अलग से समिति का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *