उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देश की छवि खराब करने का शर्मनाक प्रयास बताया। सीएम योगी ने कहा, भारत मंडपम में शर्मनाक घटना हुई है। देश की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए। कांग्रेस के लोग देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज, कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग ने भारत मंडपम में एक शर्मनाक घटना की कोशिश की। दुनिया भर में भारत की इमेज खराब करने की कोशिश की गई है और हम इसकी निंदा करते हैं… ये लोग देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं…जहां 100 से ज़्यादा देशों के लोग शामिल हो रहे हैं, वे इस तरह की अफ़रा-तफ़री मचाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हर भारतीय को इस घटना की निंदा करनी चाहिए… इसके पीछे जो लोग हैं, उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
बता दें कि करीब 12:30 बजे भारत मंडपम में कुछ लोगों ने QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और फिर अंदर आए। इन्होंने स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और बाद में इन्होंने हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और फिर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ममले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है