DEHRADUN: भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान की शुरूआत, संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित बनाने पर मंथन

उत्तराखंड में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत देहरादून से कर दी गई है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस महाअभियान का उद्देश्य पार्टी संगठन को और मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है।

कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती कार्यशैली और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत पहले प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं से हुई थी। अब इसी प्रकार के कार्यक्रम जिले और मंडलों में भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रशिक्षित वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं तक अपने अनुभव और मार्गदर्शन को पहुंचाएंगे ताकि कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर कार्य कर सकें और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्य रणनीतियों और जनसेवा के महत्व से भी परिचित कराना है। इस महाअभियान के माध्यम से पार्टी अपने प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्षम बनाएगी, जिससे आने वाले समय में पार्टी की कार्यशैली और जनता तक पहुंच और मजबूत होगी। इस पहल के तहत हर जिले और मंडल में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय नेताओं और प्रशिक्षकों की भागीदारी होगी। यह अभियान भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की दक्षता को ऊंचा उठाने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *