dehradun: मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग का सीएम ने किया शिलान्यास, सरकार की बताई उपलब्धियां…विपक्ष को घेरा

देहरादून : सहसपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया. साथ ही विपक्ष पर भी मुख्यमंत्री ने जमकर निशाना साधा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है. अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं. देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी, इसी कारण सख़्त धर्मांतरण और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं. धौलास भूमि प्रकरण सहित सभी संदिग्ध मामलों की जांच के आदेश दिए गए हैं. देवभूमि की एक इंच जमीन भी राष्ट्रविरोधी ताकतों को नहीं दी जाएगी.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी की चर्चा उत्तराखंड की मौलिक पहचान को कमजोर करने की विपक्ष की मंशा को उजागर करती है. कांग्रेस द्वारा यूसीसी का विरोध तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण है. विकास की रफ्तार से घबराए लोग ही भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सरकार उत्तराखंड के विकास और अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *