ALMORA: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप, बोले- पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा उत्तराखंड

अल्मोड़ा : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मेडिकल, मैरिज और धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। महिलाओं के लिए हर जिले में महिला हाट खुलेंगे। कृषि में मिलेट्स, कीवी, ड्रैगन फ्रूट को बढ़ावा दिया जाएगा। बंजर भूमि पर क्लस्टर आधारित खेती होगी और मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के अनुसार राज्य के आगामी बजट का रोड मैप तैयार होगा। प्रदेश को मेडिकल टूरिज्म, मैरिज डेस्टिनेशन, ट्रेकिंग, धार्मिक पर्यटन को विकसित किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर जिले में महिला हाट खोले जाएंगे। नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट के बारे में तो विस्तार से बताया लेकिन राज्य को क्या मिला प्रश्न पर गोलमोल जवाब दे गए।

उन्होंने कहा कि राज्य का बजट भी आने वाला है, केंद्रीय बजट के अनुरूप बजट तैयार किया जाएगा। जिसमें राज्य के विकास का सारा रोडमैप दिखाई देगा। केंद्रीय बजट से पर्यटन क्षेत्र का विकास होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होंगी। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग को लेकर तेजी से कार्य होगा। 500 नए अमृत सरोवर तैयार किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *