PAURI: इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम, योगी ने की धामी सरकार की तारीफ

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी के यमकेश्वर पहुंचे. यहां योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन के लोकार्पण किया. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने धामी सरकार की जमकर तारीफ की. योगी आदित्यनाथ ने कहा आज उत्तराखंड सरकार धार्मिक स्थलों का संरक्षण कर रही है. इसके साथ ही अवैध अतिक्रमित धार्मिक स्थलों पर भी एक्शन ले रही हैं. उन्होंने उत्तराखंज सरकार के विकासकार्यों की भी जमकर सराहना की.

योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड सरकार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा है. उन्होने कहा कि उत्तराखंड सरकार गांवों में बिजली, सड़क, शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार कर रही है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित राज्य सरकार के जनप्रतिनिधियों की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ विकास का आदर्श मॉडल प्रस्तुत कर रहा है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा देवभूमि उत्तराखंड आज धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है. यह देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. योगी आदित्यनाथ ने कहा आज उत्तराखंड विकास के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है. राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे के साथ साथ सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने कहा विकास का वास्तविक अर्थ केवल भौतिक प्रगति नहीं है बल्कि संस्कारों संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के साथ संतुलित आगे बढ़ना ही सच्चा विकास है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *