Dehradun: ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत छात्रों से संवाद, सीएम धामी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला…असफलता को सीख के रूप में स्वीकार करने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, समय प्रबंधन, परीक्षा के दबाव और भविष्य को लेकर उनके अनुभवों पर चर्चा की। साथ ही बच्चों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखने, नियमित अभ्यास की आदत बनाने और असफलता को सीख के रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण से जुड़ा है। यह आयोजन अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री का संदेश हमें यह सिखाता है कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन सम्पूर्ण जीवन नहीं।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ने तथा परीक्षा के दबाव से मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *