राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री ने दिया जवाब. इस दौरान पीएम मोदी विपक्षी सांसदों पर जमकर निशाना साधा.पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं. कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं. ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है. क्या ये संविधान का अपमान नहीं है. इसके बाद भी वे बयान देंगे, देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में भी रो रहा था
पीएम मोदी ने कहा कि कल लोकसभा में राष्ट्रपति के संबोधन पर चर्चा नहीं हो सकी. यह संविधान का अपमान है, आदिवासी परिवार से आई महिला राष्ट्रपति का अपमान है. विपक्ष को संविधान शब्द बोलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कल लोकसभा में बड़ी दर्दनाक घटना घटी. सदन में इस तरह का माहौल बना दिया गया. चेयर पर कागज फेंके गए. तब चेयर पर असम के ही एक सदस्य थे. क्या ये असम का अपमान नहीं. कल फिर फेंके गए कागज, तब आंध्र प्रदेश के एक दलित सदस्य थे. भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, तब इन्होंने उसका भी विरोध किया. ये असम का विरोध है, पूरे देश के कलाप्रेमियों का विरोध है. असम इसे भूलने वाला नहीं है.
वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इसी सदन के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के शातिर दिमाग युवराज ने गद्दार कह दिया. अहंकार कितना सातवें आसमान पर पहुंच गया है इनका. कांग्रेस छोड़कर कितने ही लोग निकले हैं, किसी और को नहीं कहा. ये सिख थे. ये सिखों का, गुरुओं का अपमान था. सिखों के प्रति उनके मन में जो नफरत भरी पड़ी है, इसी के कारण कल कहा. वह भी ऐसे व्यक्ति को कहा, जिनका परिवार देश के लिए शहादत देने वाला परिवार है.ख है, इसलिए गद्दार कहना… दुर्भाग्य की बात है. सिखों के प्रति कांग्रेस के मन में क्या भाव है. एक तरफ ये दर्द, दूसरी तरफ सदानंद मास्टर का दर्द है.