बजट सत्र के दौरान मंगलवार की कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ अहम बैठक की. उन्होंने सभी सांसदों से सदन में मौजूद रहने चर्चा में हिस्सा लेने के लिए कहा. पीएम मोदी ने बैठक में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर भी खुशी जाहिर की और इसे सब्र का फल बताया.पीएम मोदी ने मीटिंग में बजट को लेकर दावा किया कि ये अगले 25 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. उन्होंने सांसदों से बजट की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया.
प्रधानमंत्री ने मीटिंग में हर जिले की मेन्यूफेक्चरिंग यूनिट्स के सम्मेलन कराने पर जोर दिया.राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘देशभर में बहुत छोटे-छोटे दल ऐसे हैं जो हमारे साथ आ रहे हैं. ये तादाद 50 फीसदी से भी ज्यादा है. ये दिखाता है कि हमारी राजनीतिक सोच की देश और विदेश में कितनी स्वीकार्यता है.
पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील को बड़ी डील बताया. उन्होंने कहा कि ये हमारी कूटनीति की एक बड़ी जीत है और ये दिखाता है कि धैर्य का फल हमेशा मिलता है. पीएम मोदी ने मीटिंग में कहा, ‘मैंने कहा था कि वर्ल्ड ऑर्डर में बदलाव हो रहा है. कोविड के बाद वो दिख रहा है और आज वर्ल्ड ऑर्डर भारत के पक्ष में मुड़ रहा है.’