Ajit Pawar : प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में 3 दिन का शोक घोषित

महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना पर सुप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गईं।

अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है.महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लिए आज कठिन दिन है। सीएम ने आगे कहा कि जमीन से जुड़े नेता को आज हमने खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि अजित पवार हमारे दमदार और दिलदार मित्र थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *