REPUBLIC DAY: सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज…मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना की। धामी ने सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, साथ ही राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *