Army Truck Accident: डोडा में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान, सीएम धामी ने जताया दुख

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के डोडा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में सेना के दस जवान शहीद हो गए और दस अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है की सेना का वाहन सड़क से फिसलकर एक खाई में गिर गया. अधिकारियों ने बताया कि बुलेटप्रूफ सेना का वाहन, एक कैस्पर, एक ऑपरेशन के लिए जा रहा था, तभी वह खन्नी टॉप पर भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट सड़क से उतरकर खाई में गिर गया.

अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 17 जवान सवार थे. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरा। सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया. मौके से दस जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं.सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया. इसमें से तीन की हालत गंभीर है.उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है. अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि डोडा, जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सैनिकों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *