BJP: नितिन नबीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत

दिल्ली: नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया. इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं. लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं. अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे.’

बीजेपी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘आज मैं सर्वप्रथम हृदय की गहराइयों से आप सबका आभार व्यक्त करता हूं जो हमारे मंच पर शीर्ष पर बैठे हैं. हमारा शीर्ष नेतृत्व और यहां पर बैठा हुआ पार्टी का वैसा नेतृत्व जिसने हर बूथ तक भाजपा के विस्तार में योगदान दिया है. आपने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी का इस सर्वोच्च पद तक पहुंचाने का अवसर दिया है. मैं इसके लिए आप सभी को प्रणाम करता हूं. माननीय आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त इसलिए हूं. क्योंकि हम लोग ने हमेशा दूर से ही एक कार्यकर्ता के रूप में किस प्रकार से आप देश सेवा का काम लगातार कर रहे हैं.’

बता दें कि 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था. इस तरह नितिन नबीन को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया. नितिन नबीन के बीजेपी अध्यक्ष बनने को लेकर उनके परिवार और पारिवारिक मित्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस खास मौके को लेकर माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बना हुआ है. भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *