HARIDWAR: हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं की एंट्री बैन…रील बनाने पर भी होगी कार्रवाई

हरिद्वार : अब हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतः वर्जित है। श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। दरअसल कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा हो गया था। वीडियो में दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते नजर आ रहे थे। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई है। मामले का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वीडियो में दो युवक स्वयं को दुबई का निवासी बताते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे थे । वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने इसे हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा से जुड़ा बताते हुए आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और इससे माहौल खराब हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *