उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला बुधवार से शुरू हो गया है. पौराणिक माघ मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता और बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया. रामलीला मैदान में देवभूमि की आस्था, संस्कृति और परंपरा के महापर्व ऐतिहासिक माघ मेला का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को मकर संक्रांति और माघ मेले की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जानी जाती है और यहां का प्रत्येक पर्व व मेला उसे और अधिक समृद्ध करता है. ऐतिहासिक माघ मेला हमारी लोक परंपराओं, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है.
https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/14/harmanpreet-ka-naya-record/
सीएम ने कहा कि आज उन्हें बाबा विश्वनाथ की नगरी और मां भागीरथी की पावन धरा पर आयोजित पौराणिक और ऐतिहासिक धार्मिक मेले के शुभारम्भ में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ. यह एक लोक आस्था का महाकुंभ है और आज के दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. आज उत्तरकाशी जनपद अपनी एक आध्यात्मिक पहचान बना रहा है. वहीं विकास के पथ पर भी अग्रसर है.मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार की नीतियां सिर्फ फ़ाइलों तक सीमित नहीं है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है.