DEHRADUN: एक गूगल सर्च और खाते से 3.39 लाख गायब…साइबर ठगों से रहें सावधान

देहरादून: गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढने पर कहीं आप ठगी का शिकार न हो जाएं, इस बात का विषेश ध्यान रखिएगा. क्योंकि साइबर ठग आप पर पैनी नजर रख रहे हैं. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान से रिटायर्ड साइंटिस्ट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल पीड़ित ने ऑनलाइन पेमेंट में आ रही दिक्कत के चलते ने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर ढूंढा और मदद मांगनी चाही, लेकिन साइबर ठगों ने उनके साथ लाखों की ठगी कर डाली.

जोगीवाला निवासी संजय सेमवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता 82 वर्षीय डॉ पीसी सेमवाल को ऑनलाइन पेमेंट एप में तकनीकी दिक्कत आ रही थी. इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 23 दिसंबर को गूगल पर हेल्पलाइन नंबर खोजा. कुछ ही मिनटों में उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया.कॉल करने वाले व्यक्ति ने बैंकिंक एप के निष्क्रियता की समस्या का समाधान करने का दावा करते हुए कहा कि वह एसबीआई का कार्यकारी अधिकारी है. उसके बाद व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एक APK फाइल साझा की, जिसके बारे में उनके पिता को कोई जानकारी नहीं थी और साइबर ठग ने उनके पिता का मोबाइल हैक करते हुए खाते से 3.39 लाख रुपये निकाल लिए गए.पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/13/army-chief-pressconfrence/

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों, फर्जी साइट, धनराशि दोगुना करने और टिकट बुक करने वाले अनजान प्रलोभन में न आए. साथ ही सभी से अपील है कि वे फर्जी निवेश ऑफर जैसे सोशल मीडिया सब्सक्राइब, वेबसाइट पर ऑफर में निवेश न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें, अनजान कॉल आने पर लालच में ना आए, कॉलर की सत्यता की जांच करें बिना किसी भी प्रकार की सूचना और दस्तावेज न दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *