चम्पावत : चम्पावत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीती करने वालों को मंदिरों के विकास से परेशानी होती है. सीएम ने कहा कि सरकार जब सामान नागरिक संहिता लागू करने, दंगा रोकने, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लाती है, तो विपक्ष को बहुत परेशानी होती है. और उन्हे मंदिरों के विकास में संसकृति की मजबूती नहीं बल्कि धन की बर्बादी नजर आती है.लेकिन जब बात वक्फ संपत्तियों की आती है. तो ये लोग सरकारी संसधानों के उपयोग को उचित ठहराते हैं.

सीएम ने लैंड जिहाद पर भी कांग्रेस का घेराव करते हुए कहा कि जब हम लैंड जिहाद करने वालों पर कार्रवाई करते हैं, तो इन्हे दिक्कत होती है.क्योंकि इन्हे लैंड जिहाद करने वाले लोग अच्छे लगते हैं. सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि की डेमोग्राफी खराब करने का काम किया है.सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे स्थानों पर विषेश समुदाय के लोगों को बसाने का काम किया है. जहां उनका कोई अस्तिवत नहीं होता था. सीएम ने कहा कि कांग्रेस की आंखों पर वोट बैंक की पट्टी बंधी हैं, इसलिए उन्हे लैंड जिहाद और जमीनों पर कब्जे नजर नहीं आते हैं.लेकिन सरकार देवभूमि में लैंड जिहाद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
सीएम ने कहा कि अगर अल्पसंख्यक स्कूलों में गुरुवाणी गूंजेगी तो उसमें कांग्रेस को क्या समस्या है. सीएम ने आगे कहा कि हमने बच्चों को गुमराह करने वाले अवैध मदसरों पर ताला लगाने का कार्य किया. लेकिन कांग्रेस को इससे भी परेशानी है. और सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई से भी कांग्रेसियों को पेट में दर्द होता है.
https://uttarakhandhighlights.com/2026/01/09/ankita-murder-case-protest-amid-cm-dhami-n/