CHAMPAWAT: जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, रणकोची माता का भी लिया आशीर्वाद

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चम्पावत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया.जहां सीएम धामी ने लगभग 170.15 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया.इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर निरंतर काम कर रही है.इसी क्रम में आज रणकोची मंदिर से जुड़े पुनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है.


बात दें कि कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने चंपावत स्थित रणकोची माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की.इस पावन अवसर पर मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में सहभागी बनकर सीएम ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार चंपावत में विभिन्न मोटॉर मार्ग के निर्माण और सुंदरीकरण के साथ जाम की समस्या के समाधान के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण करा रही है.पूर्णागिरी मंदिर में भी 5 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण कराया गया है.साथ ही जिले में नवाचार और विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए 57 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर का निर्माण भी कराया जा रहा है.इसके साथ ही 50 लाख की लागत से एंडवेंचर पार्क का भी निर्माण कराया जा रहा है, जो की स्थानीय पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *