भाजपा राष्ट्रव्यापी वीबी-जी राम जी जनजागरण अभियान की आज शनिवार से प्रदेश में शुरुआत करनी जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि शनिवार को होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारी भी आएंगे।