उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर एक जनवरी को तड़के अज्ञात बदमाशों ने भजन गायक दीपक कुमार की कार पर हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग हैं।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। वह टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी स्कोडा कार से थानों के रास्ते देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया।