बार-बार आपदाओं से उत्तराखंड कराह उठा है। आशियाने उजड़ गए। सपने बिखर गए हैं। बादलों के कहर ने उत्तराखंड को फिर घाव दिए हैं। जगह-जगह बादल फटने से घर मलबे में समा गए।शुक्रवार को फिर उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं।
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटा है। जिसमें पति-पत्नी लापता हैं और दो लोग घायल हो गए, साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे हैं। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। गनीमत यह रही कि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। यहां जखोली ब्लॉक के छेनागाड़, बांगर सहित कई जगहों पर अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है।