उत्तराखंड पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कभी एक वोट, कभी पर्ची, तो कहीं टॉस… पंचायत चुनाव रोमांच का अखाड़ा बना। वोट बराबर होने पर फैसला पर्ची से किया गया। और जिनका साथ किस्मत ने दिया उनके सिर ताज सज गया।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में नतीजे जैसे- जैसे सामने आ रहे हैं उतने ही दिलचस्प भी हैं। कई जगहों पर मुकाबला बेहद कांटे का रहा। कहीं एक वोट ने जीत-हार तय की, तो कहीं पर्ची और टॉस ने किस्मत का फैसला किया। चकराता, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसी जगहों पर प्रत्याशी बराबर मतों के साथ पहुंचे। फिर पंचायत का प्रधान पर्ची , टॉस से तय हुआ। भाग्य ने जिसका साथ दिया उसे मुखिया घोषित किया गया।