शनिवार देर रात सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टैंटों में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूढ़ने के लिए आज सोमवार सुबह से सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चला रहा है।
स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां पर मशीने नहीं पहुंच पाई हैं। सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे की अपडेट एवं जिले में अवरूद्ध सड़क मार्गों के बारे में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया से जानकारी साझा की।
वहीं चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री की यात्रा रोकी गई है। जबकि गंगोत्री सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है।