एनएच खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता का एक अजीबोगरीब कार्यालयी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आदेश के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और विभागाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता का जवाब-तलब कर लिया।
हुआ कुछ यूं कि एक विभागीय सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका खो गई। काफी तलाश के बाद नहीं मिली और मामला अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार तक पहुंचा। उन्होंने एक विचित्र आदेश जारी कर दिया।
