Uttarakhand : थराली में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से मची तबाही

उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। वहीं, चमोली के थराली में कई गांव में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बारिश ने तबाही मचा दी। बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। वहीं, भारी मात्रा में आए मलबे में दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां दब गईं।

कर्णप्रयाग समेत आस पास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम बदला तो अंधेरा छा गया। इसके बाद लगातार बिजली चमकने से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच बारिश के साथ भयंकर ओलावृष्टि भी हुई। जिससे गेहूं सरसों, मसूर व बागवानी और फल पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है।

तीन घंटे की बारिश से गधेरे और नालों में उफान आ गया। बारिश के बाद मलबा आने से थराली देवाल मुख्य मोटर मार्ग सहित छह सड़के बाधित हो गई। तीन घंटे बाद जेसीबी मंगवाकर मलबा हटाया गया। किसान सुरेंद्र सिंह अमर सिंह नंदा वल्लभ महेश कुमार आदि का कहना है कि ओलावृष्टि से फसलों और फल पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। वहीं तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि  फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट के बाद सहायता की जाएगी। भारी बारिश से मुख्य बाजार थराली में दुकानों के अंदर पानी और मालबा घुसने से सामान भी बर्बाद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *