SC : सिब्बल से बोले CJI वक्फ बोर्ड मामलों को सूचीबद्ध करने की व्यवस्था, उसी हिसाब से ही सुनवाई करेंगे

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन विधेयक को चुनौती दी गई है। हालांकि, इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हस्ताक्षर कर दिए है, जिससे यह कानून बन गया है।

इसे लेकर छह याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लगाई गईं हैं। इस बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं का उल्लेख किया।

इस पर मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि वह दोपहर में उल्लेख पत्र देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मामलों को सूचीबद्ध करने की एक व्यवस्था है और उसी हिसाब से याचिकाओं पर सुनवाई तय की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *