Big Breaking :चमोली बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास गलेशियर आने से 57 मजदूर दबे - Uttarakhand Highlights

Big Breaking :चमोली बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास गलेशियर आने से 57 मजदूर दबे

Rain Water Harvesting

चमोली बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास गलेशियर आने से 57 मजदूर दबे

सीमांत माणा गांव से आगे टूटा ग्लेशियर

बर्फ में दबे 15 मजदूरों को निकाला

बदरीनाथ। बीते दो दिन से हो रही बर्फबारी व बारिश तबाही लेकर आई। शुक्रवार की दोपहर बदरीनाथ धाम के आगे माणा में ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। 15 को बचा लिया गया है। इन मजदूरों को माणा गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि बर्फ गिरने के बाद 57 मजदूर दब गए. हालांकि 15 को बचा लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीमांत गांब माणा से आगे सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी बीच, ग्लेशियर टूट गया। कई मजदूर अभी ग्लेशियर में दबे हैं।

दुर्घटना का पता चलते ही प्रशासन और बीआरओ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि मई में धाम के कपाट खुलेंगे।

जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं। – मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *