बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीते अमरदीप रॉबिन, CM के काफिले में घायल हुई महिला को पहुंचाया था अस्पताल –

हरिद्वार: हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकाल कर जनता से वोट मांगे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी से बीजेपी की समर्थित महिला घायल हो गई थी. घायल महिला को जिस व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया शिवालिक नगर पालिका की जनता ने उसे ही विनर बना दिया.

भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अमरदीप सिंह रॉबिन ने शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से बाजी मारी है. रॉबिन ने ही घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया था. माना जा रहा है कि इस वार्ड के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को आईना दिखाया है. यहां से भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी के रूप में अमरदीप सिंह उर्फ रॉबिन चुनाव लड़ रहे थे. रॉबिन ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया है.

amardeep-singh-robin-won-from-ward-number-7-of-shivalik-nagar-palika-haridwar

बता दें कि अमरदीप सिंह रॉबिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं और वह भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांग रहे थे. मगर बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. जिस पर रॉबिन ने बगावत की और बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को पराजित करके जीत का परचम लहराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *