श्रीनगर गढ़वाल: मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट में सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है. सिलेंडर ब्लास्ट होते ही लोगों में ही नहीं मवेशियों में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते मलेथा निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के हट्स आग की भेंट चढ़ गए. सिलेंडर का ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोगों की रूह कांप गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया.
जोरदार धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर: गौर हो कि अब इस अग्निकांड का खौफनाक वीडियो सामने आया है. सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद कैसे हट्स को पूरी तरह आग की चपेट में ले लिया. सिलेंडर तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ. वहीं आग इतनी भयंकर थी कि चारों तरफ धुएं का गुबार नजर आ रहा था. वहीं आग लगने की वजह हट्स में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. बता दें कि मलेथा में हट्स में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे. तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकर कर्मियों व लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया.