भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए 11 नगर निगम 45 नगर पालिका 46 नगर पंचायत के लिए इन नेताओं को दी प्रभारी की जिम्मेदारी: देखें पूरी लिस्ट - Uttarakhand Highlights

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए 11 नगर निगम 45 नगर पालिका 46 नगर पंचायत के लिए इन नेताओं को दी प्रभारी की जिम्मेदारी: देखें पूरी लिस्ट

Rain Water Harvesting

देहरादून : भाजपा ने निकाय को लेकर निर्णायक रूप से आगे बढ़ते हुए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसके तहत सभी 11 नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर आगमी निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत देहरादून में कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की में राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर रमेश गाड़िया, पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *