दूसरे राउंड में भी बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे
केदारनाथ उपचुनाव की काउंटिंग में दूसरे राउंड में भाजपा की आशा नौटियाल 3286, कांग्रेस मनोज रावत 2281, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान 2017 वोट मिले. वहीं बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल 1005 वोट से आगे चल रही है.
पोस्टल बैलेट में भाजपा चल रही आगे
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में पहला राउंड में भाजपा की आशा नौटियाल 1398, कांग्रेस मनोज रावत 915, यूकेडीआशुतोष भंडारी 66, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान 1185, निर्दलीय कैप्टन आरपी सिंह 32, पीपीआई डेमोक्रेटिक प्रदीप रोशन रूडिया 25 वोट मिले हैं.
पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में पहले पोस्टल बैलेट से गिनती चल रही है, जिसकी 14 राउंड में गिनती होनी है. पोस्टल बैलेट से 1190 से अधिक मत पड़े हैं. बता दें कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ है. केदारनाथ विधानसभा में वोटरों की संख्या 90,875 है. जिनमें 45,956 महिला वोटर और 44,919 पुरुष वोटर हैं. केदारनाथ उपचुनाव में 53,513 वोटरों ने अपने वोट का प्रयोग किया. जिसमें 28,345 महिला और 25,168 पुरुष वोटर ने मदाधिकार का प्रयोग किया.

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में रुझानों पर सबकी नजर
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. वहीं वोटों की गिनती के साथ ही धीरे-धीरे साफ हो जाएगा कि जनता किस पार्टी की किस्मत चमकाने जा रही है. केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जहां एक ओर बीजेपी की साख दांव पर है तो वहीं दूसरी ओर हाशिये पर गई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. इसलिए यह सीट दोनों की पार्टी के लिए अहम है.