Ganesh Chaturthi 2024 : गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत, अक्षय-सामंथा समेत इन स्टार्स ने दी शुभकामनाएं

मुंबई: आज पूरा देश धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है तो ऐसे में बी टाउन सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं. हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई में और साउथ गणेश उत्सव की धूम है. बॉलीवुड से लेकर साउथ के तमाम सितारे गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए उन्हें अपने घर ला रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. अक्षय कुमार से लेकर सामंथा रुथ प्रभु, अल्लू अर्जुन जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं.

इन सेलेब्स ने दी गणेश उत्सव की शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड स्टार्स ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय कुमार ने गणपति बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए शुभकामनाएं दीं वहीं सामंथा ने अपने घर में विराजमान बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को विश किया. वहीं अनिल कपूर ने सोलश मीडिया पर गणपति उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- हैप्पी गणेश चतुर्थी. अल्लू अर्जुन ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- हैप्पी गणेश चतुर्थी. गदर 2 एक्टर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा- गणेश चतुर्थी के मौके पर आपको समृद्धी मिले, शुभकानाएं.

Akshay Kumar
Sunny Deol
Samantha

सेलेब्रिटीज ने बप्पा का घर पर किया धूमधाम से स्वागत

प्रेग्नेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हसबैंड रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने घर भगवान गणेश का धूमधाम से स्वागत किया. शुक्रवार शाम को अंकिता और उनकी मां को गणेश की मूर्ति चुनते हुए मुंबई के कई पंडालों में स्पॉट किया गया. बप्पा का स्वागत करते हुए अंकिता ने अपने फैंस के साथ अपनी हार्दिक शुभकामनाएं शेयर कीं. उनके अलावा भारती सिंह ने भी अपने घर पर धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया.

Arjun Kapoor
Esha Gupta
Anil Kapoor
Tamannaah Bhatia

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *