Dehradun : दून के भ्रमण पर टपकेश्वर महादेव, सीएम धामी ने किया शोभा यात्रा में प्रतिभाग

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहारनपुर चौक, टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के साथ ही टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव श्री महेश खंडेलवाल, श्री अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बार शोभा यात्रा में चारों धामों की झांकी के साथ ही टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन हुए

शोभायात्रा देहरादून के कई मार्गों से होते हुए वापस टपकेश्वर महाराज मंदिर पहुंची। सिद्ध पीठ के महाराज भारत गिरी ने बताया कि ये शोभायात्रा श्रावण मास में हर साल निकाली जाती है। और भोले का आशीर्वाद सब पर बना रहे ऐसी मनोकामना की जाती है। उन्होंने बताया कि आज जिस तरह से सनातन धर्म खतरे में है। इसलिए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *