केदार घाटी में रेस्क्यू के बीच सीएम धामी ने किया पोस्ट..... लोगों का जताया आभार - Uttarakhand Highlights

केदार घाटी में रेस्क्यू के बीच सीएम धामी ने किया पोस्ट….. लोगों का जताया आभार

Rain Water Harvesting

केदार घाटी में रेस्क्यू अभियान जारी है इसी बीच सीएम धामी ने एक पोस्ट के जरिए
स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया । सीएम धामी ने पोस्ट कर लिखा कि

यही तो है देवभूमि की ‘अतिथि देवो भव:’ की संस्कृति..

केदारनाथ क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन को स्थानीय लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

ग्राम प्रधान चौमासी श्री मुलायम सिंह तिंदोरी जी, सोनप्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अंकित गैरोला जी, श्री धर्मेश नौटियाल जी (शेरसी), श्री दीर्घायु गोस्वामी जी (गौरीकुंड), पूर्व प्रधानगण, समस्त ग्रामवासी, घोड़ा-खच्चर संचालक, BKTC के पदाधिकारी एवं सदस्य, तीर्थ पुरोहित समाज, GMVN के कर्मचारीगण भी बढ़ चढ़कर स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटे हैं।

आप सभी लोगों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि अतिवृष्टि की वजह से होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सका है। आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *